नई दिल्ली, अगस्त 19 -- रणबीर कपूर की रामायण का जहां फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बीच एक फिल्म और आ रही है रामायण पर जिसका नाम है महाकाव्य श्री रामायण कथा। इस फिल्म में कच्चा बादाम गाने पर डांस रील बनाकर वायरल हुईं अंजलि अरोड़ा माता सीता का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म का टीजर मंगलवार को रिलीज हुआ है जिसमें अंजलि को देखकर सब हैरान हो गए।अंजलि को सीता बन देख लोगों के रिएक्शन इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर अंजलि को सीता के तौर पर देखकर सब हैरान हो गए। एक ने ट्वीट किया कि ये तो घोर कलयुग है। अंजलि अरोड़ा, रामायण में सीता का किरदार निभा रही हैं और मुझे बताने की जरूरत नहीं कि वह कौन हैं। अब वो लोग कहां हैं जो रणबीर कपूर और साई पल्लवी को इतनी नफरत दे रहे थे। ये कलयुग नहीं तो और क्या है। यह भी पढ़ें- Lock Upp: अंजली ने किया कबूल, मुनव...