नई दिल्ली, अगस्त 19 -- पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने के फिलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेहरान के साथ कोई बातचीत नहीं चलने के बयान के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें 91 डॉलर के पार चली गई हैं। आज सुबह 6 बजे WTI 45 सेंट की बढ़त के साथ 85.30 डॉलर प्रति बैरल पर था। जबकि, ब्रेंट क्रूड 38 सेंट चढ़कर 91.40 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। बता दें एक बैरल कच्चे तेल में 10 डॉलर की बढ़ोतरी की वजह से कंपनियों को करीब 6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान होता है।पेट्रोल-डीजल के 19 अगस्त के रेट जारी भारत के लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि आज बुधवार 19 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रो...