कच्चा घर ढहने से मलबे में दबकर बालक समेत चार जख्मी
मिर्जापुर, मई 30 -- राजगढ़। आंधी-पानी से कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर बालक और तीन महिला मजदूर दब गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी मलबे से बाहर निकालकर राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सोनभद्र के बिसहार गांव में बीती रात की है। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बड़गावा निवासी 50 वर्षीय सुगनी, 19 वर्षीय सविता महिला मजदूर हैं। वे सोनभद्र जिले के बिसहार गांव में काफी दिनों से मजदूरी करने आई थीं। वहीं कच्चे मकान में रहकर मजदूरी करती हैं। उनके साथ 12 वर्षीय सुनीता और साथ में एक सात वर्षीय बालक सुशील भी था। गुरुवार रात भोजन के बाद सभी कच्चे मकान में सो रहे थे, तभी भोर में अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। आंधी-पानी से कच्चा मकान अचानक भरभरा कर ढह गया, जिससे अंदर सो रहे चारों मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए। ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.