कच्चा कटरा में एक घर से हजारों के जेवर और नकदी चोरी
बरेली, जून 24 -- आंवला। मोहल्ला कच्चा कटरा में सोमवार रात छत के रास्ते से चोर घर में घुस गए और अलमारी से कीमती जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटना का जायजा लिया।कच्चा कटरा चंद्रभान शर्मा ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। जब मंगलवार को वापस आए और घर का मुख्य गेट खोलकर घुसे तो देखा जीने की किवाड़ में ताला लटका था और कुंडी टूटी थी। छोटे भाई योगेश के कमरे में अलमारी की चाबी ड्रेसिंग टेबल से निकालकर अलमारी का लॉकर खोलकर कर लॉकर में रखे गहने चोरी कर लिया। यह भी पढ़ें- कच्चा कटरा में एक घर से हजारों के जेवर और नकदी चोरी दूसरे कमरे में भी सामान फैला मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.