कचौरीनाथ मंदिर में योगी सतीशनाथ की 21 दिवसीय तपस्या पूर्ण
शामली, जून 29 -- थानाभवन। कस्बे के प्राचीन कचौरीनाथ मंदिर परिसर में सोमवार को योगी सतीशनाथ की 21 दिवसीय तपस्या पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे।धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। बताया गया कि योगी सतीशनाथ ने भीषण गर्मी के बीच पिछले 21 दिनों तक धूनी के मध्य रहकर कठोर तपस्या की। इस दौरान उन्होंने देश और समाज के कल्याण के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.