इटावा औरैया, जून 16 -- जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के कचौरा बायपास मार्ग पर पीछे से आए एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति समेत उनकी पुत्री घायल हो गई। हादसे में पुत्री की पैर की हड्डी टूट गई, जिसे गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम आनेपुर निवासी बलराम अपनी पत्नी नीलम और पुत्री जानवी के साथ बाइक से जसवंतनगर क्षेत्र में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कचौरा बायपास मार्ग पर पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...