प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज। रसोई गैस की कीमत के बीच वाणिज्यिक सिलेंडर न मिलने पर अब दुकानदार घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को महेवा पट्टी नैनी में छापेमारी की। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह के निर्देश पर पूर्ति अधिकारी संतोष कुमार व संजय कुमार ने राजू गुप्ता 'गुप्ताजी कचौड़ी वाले' के यहां से पांच घरेलू सिलेंडर पकड़े। सभी सिलेंडर जब्त कर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के बाद जिले में यह पहली कार्रवाई है। डीएम ने सभी को निर्देश दिया कि लगातार अभियान चलाया जाए। कार्रवाई में एआरओ लालजी पाल, उप निरीक्षक संजय विश्वकर्मा, नवीन तिवारी, सत्यम शुक्ला, नीरज कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, रमाकांत तिवारी, राजेंद्र यादव, अमित चौधरी श...