इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- जसवंतनगर। मंगलवार को ग्राम सकौआ के पास कचोरा-इटावा रोड पर एक दौड़ते डंपर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। डंपर के टायर के पास स्थित डीजल टैंक के पास एक्सल में अचानक आग भड़क उठी। उसी दौरान मौके से गुजर रहे थानाध्यक्ष कमल भाटी की नजर डंपर से उठती लपटों पर पड़ी। उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए चालक को इशारा कर वाहन रुकवाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने पास स्थित पेट्रोल पंप से अग्निशमन सिलेंडर मंगवाया। इसके बाद कांस्टेबल संजय को डंपर पर चढ़ाकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से लगी आग पुलिस की तत्परता और सूझबूझ के चलते कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...