वाराणसी, मई 9 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बनारस कचहरी का स्थानांतरण रोकने के लिए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की कि कचहरी का विस्तार किया जाए, विस्थापन नहीं। साथ ही सुझाव दिया कि बनारस क्लब को अन्यत्र स्थानांतरित कर इस परिसर में कचहरी का विस्तार किया जाए। महानगर अध्यक्ष और अधिवक्ता राघवेन्द्र चौबे ने प्रधानमंत्री से इस निर्णय में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि वाराणसी कचहरी केवल एक न्यायालय परिसर नहीं, बल्कि पूर्वांचल के लाखों लोगों की न्यायिक आस्था, सामाजिक विश्वास, प्रशासनिक समन्वय और लोकतांत्रिक व्यवस्था का केंद्र है। वर्तमान में वाराणसी कचहरी परिसर में स्थानाभाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो चुकी है, जिसके कारण अधिवक्ताओं, वादकारियों और न्यायिक कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.