वाराणसी, जून 30 -- वाराणसी। कचहरी स्थानांतरण के समर्थन में राजातालाब एवं पिंडरा तहसील बार के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम सत्येंद्र कुमार से मुलाकात की। उन्होंने अपनी सहमति पत्र सौंपते हुए कहा कि इससे अच्छा कोई विकल्प नहीं हो सकता। हम सेंट्रल बार के इस प्रस्ताव का पूर्ण रूप से समर्थन कर रहे हैं। डीएम से मिलने वालों में सेंट्रल बार के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सिंह गौतम, आशीष कुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह गुड्डू, सीता, धीरेंद्र श्रीवास्तव, अमित तिवारी, राघवेंद्र दुबे, पृथ्वीराज माथुर, राजेश कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव प्रमुख रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...