कचहरी से विस तक 14 किमी मार्ग कल रहेगा पुलिस के हवाले
रांची, अगस्त 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध में 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कचहरी चौक से लेकर विधानसभा तक करीब 14 किमी मार्ग में सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की गई है। इसके लिए 1500 पुलिसकर्मियों को मुस्तैद किया जाएगा। पूरे मार्ग में जवान तैनात रहेंगे। इनमें रैप, आईआरबी, जिला पुलिस बल के अलावा क्यूआरटी को भी शामिल किया गया है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल को भी भेजा जाएगा। पुलिसकर्मी जुलूस की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग एसएसपी राकेश रंजन खुद कर रहे हैं। इसको लेकर शनिवार को एसएसपी ने डीएसपी और थानेदारों के साथ मीटिंग हुई। जुलूस के दौरान किसी प्रकार के उत्पात पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.