कचहरी से लौट रही किशोरी के अपहरण का आरोप
हरदोई, जून 15 -- बेनीगंज। शिवथाना गांव की एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के कथित अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला ने मामले में तहरीर देकर किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि 28 मई को उसकी बेटी अपने पिता के साथ हरदोई कचहरी से बाइक पर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में बोलेरो सवार कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसके पति को तमंचा दिखाकर धमकाया और किशोरी को जबरन वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए। तहरीर में कुछ नामजद लोगों के साथ दो अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। पीड़ित पक्ष ने आशंका जताई है कि किशोरी के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। बेनीगंज कोतवाल सतीश कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.