इटावा औरैया, अगस्त 14 -- इटावा। फिरोजाबाद से तारीख करने आए दंपती के साथ कचहरी परिसर के बाहर बहू और उसके साथ आए परिजनों ने मारपीट कर दी। फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के दीदामई निवासी इसरार खान अपनी पत्नी मदीना के साथ दहेज एक्ट के मामले में तारीख करने कचहरी आए थे। आरोप है कि तारीख के बाद दोनों पति-पत्नी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बहू साजिया पत्नी दिलशाद खां निवासी फक्कड़पुरा कटरा बिलोचियान जसवंतनगर अपने भाई और अन्य परिजनों के साथ वहां मौजूद थी। घेरकर इन दोनों ने पति पत्नी पर हमला कर दिया और मारपीट की। कचहरी परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने मारपीट होते देख बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया। पुलिस ने शांति भंग में कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...