कचहरी में वकीलों और मुवक्किल में मारपीट, हंगामा
मेरठ, मई 23 -- मेरठ कचहरी में शुक्रवार दोपहर वकीलों और मुवक्किल पक्ष के बीच जमकर भिड़ंत हो गई। पॉक्सो केस में जमानत नहीं होने पर पीड़ितों ने फीस की रकम वापस मांगी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और चैंबर के अंदर ही तीन लोगों को वकीलों ने जमकर पीटा। तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और युवकों को बचाया। इस दौरान पुलिस से भी धक्कामुक्की की गई और कुछ पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से जुड़ी मारपीट की तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिन्हें पुलिस ने जांच में शामिल कर लिया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।मवाना थाने में 18 अप्रैल 2026 को फखरुद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन निवासी गांव मीरा के खिलाफ रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.