शाहजहांपुर, मार्च 25 -- शाहजहांपुर। रामनवमी के अवकाश में बदलाव किया गया है। जिला जज ने आदेश जारी कर कहा कि न्यायालय में पहले 26 मार्च को अवकाश घोषित था, जिसे अब संशोधित कर 27 मार्च कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत 26 मार्च को जिला न्यायालय के साथ तिलहर, पुवायां और जलालाबाद की अदालतें खुली रहेंगी। वहीं 27 मार्च को प्रस्तावित मुकदमों की सुनवाई अब 28 मार्च को की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...