कचहरी में बिछड़ी मासूम को पुलिस ने दो घंटे में परिजनों से मिलवाया
इटावा औरैया, मई 19 -- इटावा। कचहरी परिसर में परिजनों से बिछड़ी चार वर्षीय मासूम बच्ची को सिविल लाइन पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो घंटे में सकुशल बरामद कर परिवार से मिलवा दिया। बेटी को सुरक्षित पाकर माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इकदिल क्षेत्र के ग्राम खेड़ापति निवासी शिवकुमार की चार वर्षीय बेटी आराध्या मंगलवार को अपनी मां गौरी देवी के साथ कचहरी आई थी। इसी दौरान वह परिजनों से बिछड़ गई और रोते-बिलखते हुए डीएम कार्यालय के सामने पहुंच गई। डीएम ने बच्ची को रोता देख सुरक्षा कर्मियों से उसे बुलवाया और बिस्किट-चॉकलेट देकर शांत कराया। सूचना मिलते ही जेल रोड चौकी इंचार्ज संजय सिंह, सिपाही पुष्कर शुक्ला और महिला कांस्टेबल ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए कचहरी परिसर व आसपास बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम की तत्परता से कुछ ही देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.