वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कचहरी में एक बार फिर मंगलवार को कोर्ट परिसर एवं अधिवक्ताओं के चैंबर में 15 बम धमाके की धमकी भरा ई-मेल जिला जज के प्रशासनिक कार्यालय को भेजा गया। ई-मेल भेजने वाले आकाश क्षत्रीय ने लिखा है कि डीएमके की ओर से तमिलनाडु के स्कूल सिलेबस से पैगंबर मोहम्मद से संबंधित पाठ हटाया जा रहा है। इसके विरोध में ब्लास्ट करेगा। इसके पहले 13 और 16 फरवरी को भी ऐसा ही ई-मेल आया था। प्रशासनिक अधिकारी शिरीष चन्द्र दुबे ने इस संबंध में कैंट थाने में तहरीर दी। इस सूचना के आधार पर कचहरी परिसर में मंगलवार को कमिश्नरेट पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। सुबह न्यायालय खुलने से पहले परिसर की तलाशी ली गई। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे कैंट पुलिस ने बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और एलआईयू टीम के साथ दोबारा परिसर की जांच की। न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.