कचहरी में जन सेवाएं ऑनलाइन कराने और तहसीलदार की नियुक्ति की मांग
देहरादून, मार्च 17 -- नगर पालिका सभासद अमित भट्ट ने मसूरी में अधिकारियों के न होने के कारण आम जनता को विभिन्न प्रमाण पत्रों के न बनाये जाने पर रोष जताया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मसूरी कचहरी में समस्त सेवाएं ऑनलाइन करने व स्थयी नायब तहसीलदार की नियुक्ति की मांग की। मंगलवार को मसूरी पहुंचे मंत्री जोशी को गांधी चौक पर मुलाकात के दौरान ज्ञापन दिया। पालिका सभासद अमित भट्ट ने बताया कि मसूरी एक ऐसा शहर है जहां अभी तक कचहरी से जुड़ी सेवाएं ऑनलाइन नहीं हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऑनलाइन सुविधा दी जा रही है। मसूरी में अधिकारियों की कमी के कारण आम जनता को स्थाई निवास, जाति, आय व अन्य प्रमाण पत्र बनाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.