फतेहपुर, जून 12 -- खागा। कचहरी परिसर से सटी आबकारी विभाग की जमीन पर अतिक्रमण देखते शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची। विभाग की जमीन पर वकीलों द्वारा बनाए गए बस्तों को हटाने के लिए कहा गया। इस मामले में आबकारी निरीक्षक ने बार संघ के अध्यक्ष से भी वार्ता की। बीते तीन दशक से भी अधिक समय से खाली पड़ी आबकारी विभाग की जमीन पर कई वकीलों ने अपने बस्ते बना रखे हैं। आबकारी विभाग द्वारा बस्ते हटाए जाने के निर्देश के बाद परिसर में हलचल बढ़ गई। संबंधित वकील बार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के पास पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बार अध्यक्ष ने दोपहर में पुस्तकालय भवन में आबकारी विभाग की टीम और वकीलों ने आमने-सामने बैठकर अपनी बात रखी। यह भी पढ़ें- ई रजिस्ट्री प्रक्रिया अधिवक्ता-बैनामा लेखकों के हितों पर कुठाराघात आबकारी विभाग की इस...