कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को कचहरी में एकमोडेशन रहेगा। बार एसोसिएशन के महामंत्री बिनय कुमार मिश्रा और लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव ने बताया कि सार्वजनिक अवकाश के चलते कलेक्ट्रेट व अन्य सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसे देखते हुए एकमोडेशन की मांग की गई थी। जिसे जिला जज ने स्वीकार कर लिया है। पदाधिकारियों ने बताया कि एकमोडेशन के तहत पक्षकारों के न आने पर कोई विपरीत आदेश पारित नहीं होता है। यह भी पढ़ें- तहसील सदर में नहीं हुए बैनामे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...