कचहरी मारपीट मामले में 13 नामजद समेत 73 वकीलों पर मुकदमा
मेरठ, मई 24 -- कचहरी में मुवक्किल और वकीलों के बीच हुए संघर्ष के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 13 नामजद समेत करीब 73 अधिवक्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के सिखेड़ा निवासी शेरखान ने बताया कि फखरुद्दीन उर्फ फकरू के मुकदमे की पैरवी एक अधिवक्ता कर रहे थे। अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद फीस वापसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। शुक्रवार को शेरखान अपने साथियों साजिद, रियाज और अन्य रिश्तेदारों के साथ कचहरी स्थित चैंबर पर बातचीत करने पहुंचा था. यह भी पढ़ें- कचहरी में वकीलों और मुवक्किल में मारपीट, हंगामा विवाद और मारपीट आरोप है कि बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद अधिवक्ता पक्ष ने चैंबर को बाहर से बंद कर दिया और अन्य वकीलों को बुला लिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.