उन्नाव, मार्च 16 -- उन्नाव। शहर के व्यस्त कचहरी पुल पर सोमवार सुबह लगे भीषण जाम से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक पुल के आसपास के मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हो गई। सुबह के समय यातायात का दबाव बढ़ने के साथ ही पुल पर वाहनों की संख्या अचानक अधिक हो गई। इसी दौरान कुछ बड़े वाहनों के एक साथ गुजरने और सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े वाहनों से यातायात धीमा पड़ गया, जो देखते ही देखते भीषण जाम में बदल गया। जाम में फंसे दोपहिया, चौपहिया वाहन, ई-रिक्शा और स्कूली वाहन चालक काफी देर तक परेशान रहे। जाम के चलते कार्यालय जाने वाले कर्मी, मरीजों को लेकर जा रहे परिजन तथा स्कूली बच्चे भी प्रभावित हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने कड़ी मशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.