छपरा, मार्च 7 -- उमा नगर मोड़ तक सड़क किनारे गाड़ियों की कतार, रूट तय नहीं होने से बढ़ी समस्या फोटो- छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता।छपरा शहर में कचहरी पुल से उतरते ही उमा नगर मोड़ तक ई-रिक्शा के अतिक्रमण से लोगों को रोज जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। सड़क के दोनों किनारों पर ई-रिक्शा खड़ी कर चालक सवारी बैठाते हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो जाता है। यह मार्ग शहर को कई प्रखंडों और एनएच-19 से जोड़ता है, इसलिए यहां वाहनों का दबाव हमेशा बना रहता है। शाम के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की है। मनमानी तरीके से रोकते हैं ई-रिक्शा कचहरी स्टेशन होकर मढ़ौरा, नगरा, खैरा, गड़खा, मकेर, परसा, मशरक और डोरीगंज जाने वाले लोगों के लिए यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। इसके अलावा एनएच-19 के रास्ते पटना और सीव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.