देहरादून, अप्रैल 28 -- देहरादून। कचहरी परिसर से एक युवती का स्कूटर चोरी हो गया। रुचि रानी निवासी सेवला कलां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 27 अप्रैल को शाम उन्होंने अपनी स्कूटी पुरानी कचहरी के गेट के पास पार्क की। साढ़े छह बजे वापस आकर देखा तो स्कूटी चोरी हो चुकी थी। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि शिकायत पर सोमवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...