सोनभद्र, मई 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर से सोमवार की दोपहर हत्या के एक आरोपी कैदी ने भागने का प्रयास किया। कैदी के भागते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ाकर कचहरी गेट के पास से पकड़ लिया। उसे सोमवार को न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। वह ओबरा में क्रशर व्यवसायी की हत्या का आरोपी है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सनावल निवासी श्रवण सिंह गोंड़ चार माह पूर्व ओबरा में क्रशर व्यवसायी विष्णु हरि उपाध्याय हत्या के मामले में गुरमा जेल में बंद था। सोमवार को उसे न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। सोमवार की दोपहर न्यायालय हवालात से पेशी पर ले जाते समय वह हेड कांस्टेबल प्रदुम्य राय का हाथ छोड़ाकर भागने लगा। कैदी के भागते ही कचहरी परिसर में हड़कंच मच गया। कांस्टेबल प्रदुम्य राय ने उसका पीछा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.