बरेली, मार्च 29 -- नवाबगंज। कचहरी परिसर में एक दुकान पर शिकायती पत्र टाइप कराने आए दबंग से दुकानदार का विवाद हो गया। वकील ने उनमें बीचबचाव कराया तो दबंग ने वकील से मारपीट की। वकीलों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।शनिवार को कचहरी परिसर में दबंग शिकायती पत्र टाइप कराने पहुंचा। रुपयों के लेन-देन को लेकर उसका दुकानदार से विवाद हो गया। एक वकील ने दोनों में समझौते की कोशिश की। नाराज दबंग वकील पर हमला बोल उनकी पिटाई कर दी।वकील के मुंह में चोट लग गयी। तहरीर घायल वकील की ओर थाना नवाबगंज में दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...