रांची, अप्रैल 8 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी कचहरी परिसर में मंगलवार रात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया और नगदी लेकर फरार हो गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जहां यह घटना हुई, उसके ठीक बगल में जिला जेल स्थित है और सभी दुकानें जेल गेट से महज कुछ ही दूरी पर हैं। ऐसे में इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और रात की गश्ती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने देर रात दुकानों के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सीधे कैश काउंटर को निशाना बनाया। आश्चर्य की बात यह रही कि दुकानों में रखे अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया गया, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोर केवल नगदी चोरी करने के इरादे से ही आए थे।घटना के पीड़ित दुकानदार सुधीर सिंह ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.