वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। बार पदाधिकारियों, पुलिस बल, डॉग स्क्वायड एवं बम डिस्पोजल टीम के साथ संयुक्त भ्रमण एवं निरीक्षण किया। कचहरी के सभी प्रवेश एवं निकास द्वारों पर तैनात पुलिस व्यवस्था, चेकिंग प्वाइंट्स, मेटल डिटेक्टर की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया। इसे और अधिक सख्ती एवं व्यवस्थित ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। न्यायालय कक्षों के आसपास के क्षेत्रों, वादकारियों के प्रतीक्षा स्थलों, अभिलेखागार, लॉकअप तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। परिसर के भीतर एवं आसपास के पार्किंग स्थलों का विशेष रूप से निरीक्षण करते हुए वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग, संदिग्ध एव लावारिस वाहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.