कचहरी परिसर में एसी के कॉपर पाइप चोरी, बाल अपचारी को पकड़ा
लखनऊ, सितम्बर 4 -- लखनऊ, संवाददाता। कैसरबाग पुलिस ने कलेक्ट्रेट कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबरों में लगे स्प्लिट एसी के तांबे के तार चोरी करने वाले बाल अपचारी को पकड़ा है। उसके पास से चोरी किए गए 9 कॉपर पाइप बरामद हुए हैं, जिनका वजन करीब 3.5 किलोग्राम है।इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि काफी समय से कचहरी परिसर में एसी के कॉपर वायर चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में बाल अपचारी की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने उसे संरक्षण में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कबूल की। बताया कि वह चोरी कर सामान बेच देता था और पैसों से अपना खर्च चलाता था। उसकी निशानदेही पर चोरी के कॉपर पाइप बरामद किए गए।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.