कचहरी परिसर के महाबीर मंदिर में चोरी, प्राथमिकी
देवघर, जून 28 -- देवघर,प्रतिनिधि कचहरी परिसर के महाबीर मंदिर में चोरी कर ली गई है। इस संबंध में मंदिर के पुजारी रामाधार पांडेय के आवेदन पर नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है। दिए गए आवेदन में पुजारी रामाधार पांडेय ने बताया है कि कचहरी परिसर स्थित महाबीर मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। 24 जून की संध्या आरती संपन्न कराने के बाद अपनी बहन के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहारशरीफ चले गए थे। 26 जून की रात करीब 8 बजे वापस लौटने पर देखा कि मंदिर परिसर स्थित पुजारी गृह का ताला टूटा है। अंदर जाकर जांच करने पर मंदिर में पूजा-अर्चना में उपयोग होने वाली कई कीमती धातु की सामग्री गायब मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.