मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- मिर्जापुर। जले हुए तेल के उपयोग की मिल रही शिकायत के अधार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को दीवानी न्यायालय (कचहरी) में की छापेमारी की गई। परिसर की दो दुकानों में एक दुकानदार टीम के आने की भनक लगते ही दुकान का शटर गिरा कर फरार हो गया। खाद्या सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सहायक आयुक्त डा.मंजुला सिंह ने बताया कि कचहरी परिसर में छापेमारी के दौरान टीम ने दो सैंपल संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा दिया। प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.