मोतिहारी, फरवरी 17 -- मोतिहारी,निप्र। शहर के कचहरी चौक के आसपास के क्षेत्र में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क अतिक्रमण करने वाले स्थाई व अस्थाई दुकानदारों से दंड की राशि वसूल करते हुए सामग्री जब्त की गई तथा सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान सड़क जाम कर रहे ई रिक्शा से भी यातायात विभाग के द्वारा फाइन की वसूली की गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 24 हजार दंड की राशि वसूल की गई। अभियान प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार व सीओ संध्या कुमारी के नेतृत्व में चलाया गया। इस अभियान में नगर थाना इंस्पेक्टर,और शस्त्र बल, यातायात थाना इंस्पेक्टर ,नगर निगम के नगर प्रबंधक विक्रम प्रशांत,सहायक प्रफुल्ल चंद्र , मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ,दीपेंद्र कुमार,स्वच्छता निरीक्षक श्री विकास पासवान, सभी स्वच्...