भागलपुर, अप्रैल 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध का सीधा असर अब भागलपुर की सड़कों पर दिखने लगा है। एलपीजी गैस की किल्लत के बाद अब पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में आई कमी ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बुधवार को शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले कचहरी चौक स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म हो जाने के कारण करीब चार घंटे तक आपूर्ति पूरी तरह ठप रही, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।​शहर के सबसे व्यस्ततम पेट्रोल पंपों में शुमार कचहरी चौक पंप के प्रबंधक सदन राय ने बताया कि उनके यहां प्रतिदिन 12 हजार लीटर पेट्रोल की औसत खपत है। सामान्य दिनों में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) द्वारा प्रतिदिन 15 हजार लीटर पेट्रोल और 5 हजार लीटर डीजल की सप्लाई दी जाती है। लेकिन वैश्विक परिस्थितियों और सप्लाई चेन में ...