कचहरी चौक के निकट खड़ी बाइक में लगी आग, दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा नुकसान
जमुई, जून 16 -- जमुई, नगर संवाददाता शहर के व्यस्त कचहरी के निकट एक्सिस बैंक के सामने मंगलवार को एक पल्सर बाइक में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते बाइक आग की लपटों में घिर गई और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। घटना भीड़भाड़ वाले इलाके में होने के कारण आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। अचानक उसमें से धुआं उठता दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- कचहरी चौक के निकट खड़ी बाइक में लगी आग शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य तकनीकी समस्या समझा, लेकिन कुछ ही पलों में बाइक के इंजन वाले हिस्से से आग की लपटें निकलने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि बाइक का अधिकांश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.