लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- लखीमपुर। कचहरी गोलीकांड के तीनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी विराट राज उर्फ शिवम से घटना में प्रयोग किया गया तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रही है।नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव अमेठी निवासी जितेंद्र राज का अपने चाचा जेके राज निवासी कमलापुर लखीमपुर से घर की संपत्ति के बंटवारे का विवाद है। बताया जाता है कि घर के बटवारे से जेके राज संतुष्ट नहीं है। रविवार को उनके बीच फसल की सिंचाई करने को लेकर विवाद हुआ था। जेकेराज और उनका भतीजा जितेंद्र राज वकील भी हैं। सोमवार को दिनों कोर्ट आए थे और अपने तख्त पर बैठे थे। तभी उनके बीच मारपीट हुई। जिसमें जेके राज के सिर में चोट आई। तभी वहां जेके राज के बेटे विराट उर्फ शिवम व अनिरुद्ध पहुंच गए। आरोप है कि विराट ...