कचहरी के सामने सर्विस रोड पर गंदा पानी बहने से परेशानी
चंदौली, मई 24 -- चंदौली, संवाददाता। सदर तहसील परिसर के समीप हाइवे प्राधिकरण की ओर से बनी नाली पूरी तरह से जाम हैं, जिससे गंदा पानी ओवरफ्लो कर सर्विस रोड पर बह रहा है। गंदगी और जलभराव से आसपास के लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे आसपास दुर्गंध फैल गई है। इस समस्या से राहगीरों, दुकानदारों तथा तहसील परिसर में आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नालियों की समुचित सफाई नहीं कराई गई, जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोश सदर तहसील और कचहरी परिसर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में अधिवक्ता, वादकारी और आम नागरिक विभिन्न कार्यों से पहुंचते हैं। गंदगी और बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.