आगरा, मार्च 12 -- पारिवारिक मुकदमे में दीवानी से तारीख कर घर लौट रहे पिता-पुत्र को पुत्र वधू और उसके परिजनों ने आरबीएस कॉलेज के पास रोक लिया है। तलाक या पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध पर मारपीट कर दी। नगला गंगाराम निवासी चंद्रभान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चंद्रभान के अनुसार घटना 12 फरवरी शाम की है। साथ पुत्र रविंद्र भी था। कचहरी से लौटने के दौरान आरबीएस कॉलेज के पास पहुंचे पर बेटे की पत्नी पूजा और उसके पिता रामअवतार, भाई प्रदीप ने रोक लिया। तीनों लोग रविंद्र से पूजा को तलाक देने व पांच लाख रुपये देने की मांग करने लगे। मना करने पर आरोपित भड़क गए। उन्होंने ई रिक्शा से डंडा निकाल कर बेटे रविंद्र को पीटना शुरू कर दिया। लाठी से सिर फोड़ दिया। बीच बचाव में उनको भी धक्का मारकर गिरा दिया। बेटे के सिर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.