फतेहपुर, जनवरी 23 -- शहर के सिविल लाइन वार्ड संग कचेहरी के आसपास गंदगी सहित नाले व नालियों की सफाई न होने के कारण अधिवक्ताओं के साथ ही स्थानीय लोगो को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग न होने के कारण मोहल्ले वासियों पर मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा था। जगह-जगह फैली गंदगी के कारण यहां के लोगो को होने वाली परेशानियों के चलते नगर पालिका ने विशेष सफाई अभियान चलवाया। जिसका श्रेय वार्ड वासियों द्वारा आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' को दिया जा रहा है। 'हिन्दुस्तान' द्वारा 'बोले फतेहपुर' की चल रही मुहिम के तहत 11 नवम्बर के अंक में 'आसान नहीं कचहरी की डगर जाम की नहीं लेता कोई खबर' नामक शीर्षक के साथ जाम के साथ ही गंदगी से पटे नाले, नालियों के साथ ही जलभराव व गंदगी के कारण होने वाली परेशानियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.