कानपुर, जनवरी 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मेघदूत तिराहे से वीआईपी रोड के डीएवी डिग्री कॉलेज तक बुधवार दोपहर को डेढ़ घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। बार काउंसिल का चुनाव होने की वजह से सरसैयाघाट से कचहरी को जाने वाला रास्ता बेरीकेडिंग लगाकर बंद कर दी गई थी। इसलिए दो तरफ का ट्रैफिक वीआईपी रोड पर आ गया। उधर चुनाव में शामिल होने वालों ने वीआईपी रोड के किनारे वाहनों को खड़े कर दिए। इससे दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे तक जाम की स्थिति रही। स्कूलों में दो से ढाई बजे छुट्टी होने की वजह से ट्रैफिक लोड बढ़ा। दो किमी का सफर करने में रेंगते रेंगते वाहनों को एक से डेढ़ घंटे लग गए। ट्रैफिक पुलिस भी जाम को खुलवाने में पसीने बहाती रही। जेल के आसपास अतिक्रमण और ठेले खोमचों की वजह से जाम की स्थिति बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.