कचहरी काशी की धरोहर, इससे छेड़छाड़ न हो
वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कचहरी विस्थापन के विरोध में बनारस बार के आह्वान पर रविवार को लंका स्थित मालवीय चौराहे पर अधिवक्ताओं ने धरना दिया। कहा कि कचहरी काशी की धरोहर है। इसके साथ छेड़छाड़ ठीक नहीं है।वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश उपाध्याय ने कहा कि कचहरी से छेड़छाड़ काशी की अमिट धरोहर से छेड़छाड़ है, जो किसी भी सरकार के लिए असंभव होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता मनेंद्र उपाध्याय ने कहा कि बनारस कचहरी शहर से दूर करने की चेष्टा आमजन को न्याय से दूर करने सरीखा है। अध्यक्षता कर रहे बनारस बार के अध्यक्ष विनोद शुक्ल ने कहा कि कचहरी का विस्तार करने के लिए बनारस क्लब और कमिश्नर आवास परिसर को लिया जाए। कचहरी का विस्थापन किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। धरने में मुख्य रूप से चौधरी राजेंद्र, हिमांशु सिंह, मनेंद्र उपाध्याय, अन्नपूर्णानंद पांडेय, हृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.