रांची, अप्रैल 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम का अतिक्रमण मुक्त अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। निगम की इंफोर्समेंट टीम ने कचहरी चौक से नागा बाबा खटाल वेजिटेबल मार्केट और धुर्वा में जगन्नाथपुर चौक से हनुमान मंदिर चौक तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। इस दौरान कई अस्थायी संरचनाओं पर बुल्डोजर चलाते हुए उन्हें हटाया गया। वहीं, ठेले-खोमचे समेत कई सामान भी जब्त किए। इसके साथ ही निगम की ओर से सभी अतिक्रमणकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.