कचहरी आई महिला चार वर्षीय बेटी समेत लापता
बदायूं, जून 29 -- अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ घर से निकली एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मोबाइल फोन भी बंद मिला। पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला और बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 23 जून की सुबह उनकी पत्नी अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ एक मुकदमे की तारीख करने के लिए सहसवान गई थी। निर्धारित स्थान पर पहुंचने के बाद वह अचानक लापता हो गई। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। परिजनों ने अपने स्तर से भी संभावित स्थानों पर तलाश की, रिश्तेदारों और परिचित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.