मेरठ, जून 30 -- दौराला-मसूरी मार्ग पर काली नदी पुल के पास सोमवार रात पॉलिथीन कचरे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मवाना निवासी सब्जी मंडी आढ़ती की मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में फंसा बाइक सवार 100 मीटर तक घसीटता गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से भाग गया‌। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले आधार कार्ड की मदद से शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी और शव को मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को खाई से निकालकर थाने भिजवाया। मवाना के मोहल्ला हीरालाल निवासी राजकुमार सैनी ने बताया कि उसका चचेरा भाई 40 वर्षीय कुलदीप सैनी मवाना सब्जी मंडी में सब्जी आढ़ती था। यह भी पढ़ें- मेरठ : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मच...