सीतामढ़ी, जून 9 -- मनीष झा सीतामढ़ी। सिंगल यूज प्लास्टिक को पर्यावरण के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक माना जाता है, लेकिन जिले ने इस समस्या को अवसर में बदलकर एक नई मिसाल कायम की है। जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक के वैज्ञानिक प्रबंधन और पुनर्चक्रण के माध्यम से 85 आकर्षक एवं उपयोगी सीटिंग बेंच तैयार की गई हैं। यह पहल न केवल स्वच्छता अभियान को नई दिशा दे रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी जिले की प्रतिबद्धता को मजबूत कर रही है。 यह भी पढ़ें- नगर निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित कर कराई सफाईप्लास्टिक वेस्ट संग्रहण जानकारी के अनुसार जिले के बाजपट्टी प्रखंड स्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीडब्ल्यूएमयू) में विभिन्न पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्र...