समस्तीपुर, फरवरी 2 -- शहरी और ग्रामीण बुनियादी ढांचे में नालों की भी प्रमुख भूमिका होती है। ये न केवल अतिरिक्त पानी को बाहर निकालते हैं, बल्कि स्वच्छता और सुरक्षा भी सुनिश्चित करते हैं। नाले भले ही गंदगी के अंबार हों परंतु शहर से लेकर गांव तक को स्वच्छ बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसी स्थिति में एक स्वच्छ शहर और सुंदर गांव के लिए बेहतर नालों की आवश्यकता होती है परंतु सच्चाई यह है की करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के बाद भी नगर परिषद शाहपुर पटोरी एवं पटोरी प्रखंड के सभी 14 पंचायत में नालों की स्थिति बदतर है। सच यह है कि इन नालों से बूंद भर पानी भी निस्तारित नहीं हो पाता है और न हीं उन नालों की उड़ाही होती है। शायद यही वजह है की हर बरसात में शहर से लेकर गांव तक की सभी सड़कें डूब जाती हैं, जिससे लाखों लोगों का जीवन कष्टमय हो जाता है। पट...