भभुआ, जून 4 -- राजेंद्र सरोवर के पास हैंड ग्लोब, जेपी चौक पर तैयार किया जा रहा ऊंट नगर परिषद ने शुरू की कचरे के सदुपयोग से जागरूकता बढ़ाने की पहल (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस दिवस को ले भभुआ नगर परिषद ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर एक अनूठी पहल शुरू की है। नगर परिषद क्षेत्र में कचरे के सदुपयोग से आकर्षक आकृतियां बनायी जा रही है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से शहर के राजेंद्र सरोवर के समीप कचरे से विशाल हैंड ग्लोब का निर्माण कराया जा रहा है। जयप्रकाश चौक पर ऊंट की आकर्षक आकृति तैयार करायी जा रही है। दोनों कलाकृतियां विश्व पर्यावरण दिवस यानी शुक्रवार तक पूरी तरह तैयार हो जाएंगी और लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगी। नगर परिषद कार्यपाल...