कचरे से कमाई करेगा गया नगर निगम, एमआरएफ प्लांट का हुआ भूमि पूजन
गया, जून 17 -- गया नगर निगम अब कचरे से भी आय अर्जित करेगा। इसके लिए मानपुर के पेहानी में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) प्लांट स्थापित किया जाएगा। बुधवार को प्लांट निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में लोक स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार, चंदन कुमार, सिटी मैनेजर नज़ मुजफ्फर, पवित्र कुमार ने संयुक्त रूप से भाग लिया और भूमिपूजन किया। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर सुबीर रंजन भी मौजूद रहे। कचरा प्रबंधन के साथ होगी आयलोक स्वच्छता पदाधिकारी ने बताया कि इस प्लांट के शुरू होने के बाद नगर निगम क्षेत्र से एकत्रित कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पृथक्करण किया जाएगा। एमआरएफ प्लांट में कचरे से पेपर, प्लास्टिक, नारियल के अवशेष, थर्मोकोल समेत अन्य पुनर्चक्रण योग्य वस्तुओं को अलग किया जाएगा। इन सामग्रियों की बिक्री से नगर निगम को अतिरिक्त आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.