मुजफ्फर नगर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरनगर। समस्त महिला शक्ति की महिलाओं ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर बताया कि दिल्ली के आसपास लगे कूड़े के ढेरों से आरडीएफ के नाम पर गीला कचरा शहर की औद्योगिक इकाइयों में जलाकर फैक्ट्रियां चलाई जा रही हैं, जिससे वायु प्रदूषण के कारण फेफड़ों के रोग त्वचा के रोग पूरी तरह फैल चुके हैं और साथ ही उन फैक्ट्रियों के द्वारा दूषित जल भी छोड़ जाता है जिसके कारण आसपास के किसान व आमजन त्रस्त हैं और पूरे जनपद में पीने के पानी का स्तर गिर चुका है। इन सब समस्याओं को लेकर यह सात सूत्रीय ज्ञापन डीएम कार्यालय पर अधिनस्थ अधिकारी को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सोनिया सैनी, पूनम चौधरी, रेणु चौधरी, रूपा अहलावत, सुनीता मालिक, पूनम चाहल एवं समस्त महिला शक्ति मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...