देवघर, अप्रैल 6 -- नगर थाना क्षेत्र के रघुनाथ रोड स्थित शांति आश्रम विवाह भवन के समीप सोमवार सुबह फास्ट फूड की नई गुमटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गुमटी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान जलकर पूरी तरह खाक हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान के बगल में कचरे का ढेर लगा हुआ था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उस कचरे में आग लगा दी गई, जो धीरे-धीरे फैलते हुए पास स्थित फास्ट फूड की गुमटी तक पहुंच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान जल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संबंधित गुमटी फिलहाल बंद थी और उसमें कोई मौजूद नहीं था। यही कारण रहा कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आपसी सहय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.