बेगुसराय, जनवरी 29 -- गढ़हरा(बरौनी)। बीहट नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत राजवाड़ा वार्ड 3 स्थित रैन बसेरा से पूरब सड़क किनारे गड्ढे में फेंके गए कचरे के ढेर में आग लग जाने से दो दिनों से स्थानीय लोग उसके धुएं से परेशान रहे। रातभर आग की लपटें उठते देख आसपास के लोग सहमे रहे। सड़क से सटे स्थित रेलवे कॉलोनी में भी धुआं से लोग परेशान थे। गुरुवार को पैक्स अध्यक्ष पंकज राय के द्वारा सूचना देने पर बरौनी अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार ने तत्क्षण पानी भरा टैंकर भेजकर आग बुझवायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.